Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आरती उतार कर हो रहा सांसद बंटी साहू का स्वागत

आरती उतार कर हो रहा सांसद बंटी साहू का स्वागत
छिंदवाड़ा
28-Jun-25
पदयात्रा से समर्थकों में उत्साह, यात्रा को यादगार बनाने जगह-जगह पौधरोपण 

छिन्दवाड़ा

अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि और शंाति के साथ संकल्प को पूर्ण करने खंडवा तक पदयात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी साहू का ग्रामीण अंचलों में आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। कहीं महिलाएं सिर पर कलश और आरती उतारकर स्वागत कर रही हैं तो कहीं पर समर्थकों ने उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण का कार्यक्रम रखा है। कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है सांसद विवेक बंटी साहू की पदयात्रा में। पदयात्रा के दौरान सांसद श्री साहू मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में वरिष्ठजनों एवं माताओं से आर्शीवाद भी प्राप्त कर रहे है। सांसद श्री साहू गुरूपुर्णिमा के अवसर पर खण्डवा पहुंचेंगे जहां वे विधि विधान से पूजा अर्चना करके जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।
छिन्दवाड़ा से खंडवा तक की 411 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा सांसद बंटी विवेक साहू टेमनी, जुनापानी, बंजारीमाई, प्रधानघोघरी, लावाघोघरी, चूड़ाबोह, मैनीखापा जोड़, लोनादेवी, कोड़िया, सिलाई ढाना होते हुए पाठई पहुंचे।, पाठई में सांसद श्री साहू ने पदयात्रियों के साथ रात्रि विश्राम किया। तीसरे दिन की पदयात्रा के लिए तय मार्ग के अनुसार पदयात्रा पाठई से प्रारम्भ होकर सोनपठार, ढोलनखापा, पठारा, पिटेर रैयत, पौनार, बंधान, नानंदवाडी होते हुये अम्बाडा पहुंचेगी, अम्बाडा में सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। टेमनीखुर्द मे एडवोकेट संतोष पवार,श्रीमती बबिता पवार, श्रीमती सुषमा पवार  आदि ने पदयात्रा का स्वागत कर रथ में स्थापित जलकलश की पुजा की। टेमनी खुर्द में सांसद श्री साहू ने पौधरोपण भी किया।

ये चल रहे सांसद के साथ पदयात्रा में

दादाजी दरबार खंडवा के लिए रवाना हुई 14 दिवसीय पदयात्रा के दूसरे दिन पदयात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी,अरविन्द राजपुत, बंटी पटेल, रोहित पोफली, रवि मालवी, विश्वेन्द्र बैस, मंडल अध्यक्ष लालसिंग बट्टी, धर्मराज कुमरे, महामंत्री भगवानदास घाघरे, संतोष साहू, धनपाल चंद्रवंशी, मनेश सीलू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सूर्यवंशी, वरिष्ठ कार्यक्रता ऋषि सोनी, दिनेश भारत, गुबरेल सरपंच रामदास डिगरसे, प्रधान घोघरी सरपंच वसंत वेलवंशी, दुर्जन वनके, सरपंच रहनसा इवनाती, सनकलाल धुर्वे, उर्मिला सूर्यवंशी, सुरेश साहू, निलेश कामता, दुलशकर इरपाची, चन्द्रपाल सिंग, अर्जुन ठाकरे, अंकित तिवारी, रवि मालवी, तेजीलाल चन्द्रवंशी, समीर उईके, नितिन राऊत, रोहित पटेल, विकास वर्मा, तेजसव मिश्रा, रामप्रसाद कुमरे, कृष्णा सरयाम, कैलाश सूर्यवंशी, केवलराम उईके, गोविंद सूर्यवंशी, भजन उईके, अमरलाल साहू, हरिप्रसाद सूर्यवंशी, कोड़िया सरंपच, लोनादेवी सरपंच, पाठई सरपंच, टीकाराम कोराची, ललिता कुमरे, वासु साहू और आमजन उपस्थित थे।
Share News On