नहर में मोटर रखने व अन्य समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
कृषि जगत
28-Nov-26
ओबीसी महासभा ने की 10 सूत्रीय मांगो के निराकरण की मांग

छिंदवाड़ा
ओबीसी महासभा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर को महासभा के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में अपनी 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। महासभा ने मांग की कि जिनमें र्प्रमुख रूप से छिंदवाड़ा जिले में अल्प वर्षा को देखते हुुये जिले को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने, एवं किसानों को हुई नुकसानी का मुआवजा दिलवाया जाकर आर्थिक राहत प्रदान करने, गन्ना उत्पादक किसानों को मिल रही वर्तमान दर 350 से 350 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 600 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने, पेयजल की गंभीर समस्या को देेखते हुये नगर निगम क्षेत्र में माचागोरा डेम से पेयजल की सप्लाई नियमित रूप से प्रारंभ की जाये, माचागोरा डेम का पानी छिंदवाड़ा जिले के प्रत्येक क्षेत्र के किसानों तक पहॅुचाने की स्थायी व्यवस्था करने की व्यवस्था की जाए।
इसके अलावा तहसील चौरई के ग्राम खूंट पिपरिया एवं आसपास के ग्रामों के कृषक विगत 6 वर्षों से नांदना परियोजना नहर से प्रतिवर्ष मोटर डालकर सुचारू रूप से सिंचाई करते चले आ रहे हैं, जिस पर लगाई गई रोक समाप्त कर माचागोरा डेम की नहर में मोटर रखने की अनुमति रखने सहित अन्य मांगो का ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी है कि किसानों की उक्त मांगो का निराकरण नहीं किया जाता है तो ओबीसी महासभा द्वारा जनहित में आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी । इस अवसर पर धु्रव वर्मा, इंजीनियर जीपी. वर्मा, विनोद साहू ,गगन वर्मा ,राधे रा,यसिंग मुकेश ,श्रीराम ,शिशुपाल दे,वेंद्र राहुल ,संदीप, सुनील ,सदन छोटेलाल शिवनारायण एवं समस्त खुटपिपारिया खुटिया राजलवाड़ी मोहगांवकला बरेलीपार नवेगांव मकरिया पलटवाड़ा निवासी किसान नौजवान साथी और ओबीसी महासभा के पदाधिकारी कार्यक्रम उपस्थित रहे।