Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी: बंटी विवेक साहू

स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी: बंटी विवेक साहू
स्वास्थ्य
30-Sep-26
छिंदी खुलसान के स्वास्थ्य शिविर में 507 मरीज हुए लांभावित

छिंदवाड़ा अपडेट

स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है। हम सभी का प्रयास रहता है कि हम स्वस्थ रहें हर प्रकार की बीमारी से दूर रहे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने हिंदी खुलसान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत बुधवार को 14 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुदूर आदिवासी अंचल छिंदी के खुलसान ग्राम में किया गया था। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न समाजसेवी और सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहु द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 507 लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरण की गई।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब जरूरत मंद लोगों को सीधे उनके खाते मे राशि भेजकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी है, छिन्दवाड़ा व पाहुंर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से 80 करोड़ देशवासियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है जिसे आगे बढ़ाकर 5 साल और कर दिया गया है।

शिविर को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने सांदीपनी विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि‍  अलकेश लाम्‍बा, नगर निगम सभापति‍ जगेन्‍द्र अल्‍डक, सरपंच राजकुमार कुमरे, महामंत्री श्रीराम धुर्वे, उपाध्यक्ष चंदन डेहरिया, विजय मर्सकोले, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह यहके, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह यहके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगलू पवार, रघुनाथ चौहान, कमलनाथ चौहान, विशाल साहू, महेन्द्र चौहान, सुंदरलाल पवार, गिया राठौर, मीरनशाह कवरेती, कलीराम चौहान, जयदीप इनवाती, रामनाथ यहके, निखिल डेहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share News On