Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
छिंदवाड़ा
31-Jul-26
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों को प्रदाय की गई मतदाता सूची की प्रति

छिन्दवाडा 

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई को कर दिया गया है। जिसके बाद आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)  हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय गठित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) छिन्दवाड़ा आर.के.मेहरा, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो.पी.एन.सनेसर, अन्य संबंधित अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि नगरपालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई 2026 को जिले के सभी विहित सार्वजनिक स्थानों पर कर दिया गया है। यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट mplocalelection.mp.gov.in पद पर भी उपलब्ध है। मोबाइल फोन से भी इस वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची के अंतर्गत अपने नगरीय निकाय का चयन कर अपने वार्ड की मतदाता सूची डाउनलोड कर उसमें अपना नाम देख सकते हैं। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की एक - एक प्रति प्रदाय की गई।
Share News On