Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर्रई में किसानों को मार्केटिंग सोसाइटी से नगद में मिलेगी खाद

हर्रई में किसानों को मार्केटिंग सोसाइटी से नगद में मिलेगी खाद
कृषि जगत
17-Jul-26
उर्वरक बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी सुविधा

छिन्दवाडा

शुक्रवार को हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, दीपक नेमा, मनोज नेमा, शंभु साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।

नगद विक्रय केंद्र का शुभारम्भ  करने के उपरांत अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्रई विकासखंड में मार्केटिंग सोसाइटी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक कृषि सामाग्री मिल सकेगी।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य चन्दरसी कुडोपा, पार्षद सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि दीपक चौरसिया, एसडीएओ विनोद टांडेकर, हनुमानशाह पंद्रराम, चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रबंधक मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई तथा कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला उपस्थित था।
Share News On