Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर के इन क्षेत्रों में आज रहेगी बिजली स्प्लाई बंद

शहर के इन क्षेत्रों में आज रहेगी बिजली स्प्लाई बंद
छिंदवाड़ा
01-May-26
छिन्दवाडा

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. टाउन 02 फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 02 मई 2026 शनिवार को संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 02 मई 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. टाउन 02 फीडर से प्रभावित क्षेत्र 66 केवी कॉलोनी, एसएएफ, कावेरी नगर, मोहन नगर, बस स्टेण्ड, मानसरोवर कॉम्पलेक्स, स्टेडियम कॉम्पलेक्स, डॉ.कॉलोनी, मोतीनगर, रेडक्रॉस जेल गेट, राज टॉकीज, गल्ला मण्डी, आजाद चौक एवं निहार राजीव गांधी बस स्टेण्ड भाग-1 आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On