Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई एसडीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

चौरई एसडीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
छिंदवाड़ा/चौरई

एसडीम चैरई प्रभात मिश्रा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैरई में आयोजित की गई। बैठक में सभी कर्मचारियों को गर्भवती माताओं का 90ः पंजीयन पूर्ण करने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माता का सातवें माह की गर्भ अवधि से सतत जांच एवं निगरानी करने, दस्तक अभियान के अंतर्गत सभी गतिविधियां सावधानीपूर्वक पूर्ण करने एवं टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत बीपी एवं शुगर के मरीजों का शत-प्रतिशत फॉलो अप करने एवं बीएमओ के निर्देशानुसार सभी योग्य दंपत्तियों की यूपीटी जांच कर शत-प्रतिशत गर्भवती पंजीयन पूर्ण करने हेतु कहा गया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नियमित ओपीडी संचालित करने, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित 20 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की जांच के बाद हीमोकोकल वैक्सीन लगवाने और मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी रखने एवं बीमारियों के फैलाव की सूचना तत्काल प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
Share News On