Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले पुण्यतिथि मनाई

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले पुण्यतिथि मनाई
छिंदवाड़ा
11-Mar-26
छिंदवाड़ा 

स्थानीय गुलाबरा स्थित सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन में नारी मुक्ति आंदोलन कि प्रणेता देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले जिन्होंने भारत में लड़कियों के लिये प्रथम स्कुल खोला नारी सशक्तिकरण की मजबुत नींव रखी देश में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया महान कवियत्री को उनके पुण्य स्मरण दिवस पर  याद किया गया।

 इस, अवसर पर लड़कियों के लिये फ्री ड्रायविंग लायसेंस बनाने घोषणा देवेंद्र वर्मा ने की। अभिलाषा सोनी द्वारा स्कीन संबंधित निशुल्क स्किल केंम्प संबंधित जानकारी दी गई। मनोज सोनी द्वारा महात्मा फुले शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में 100 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण कराने आगामी दिनों में जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर  मनोज सोनी,  संयोजक राजेश दोडके, अभिषेक राय, श्रीमति अभिलाषा सोनी, अधिवक्ता  देवेन्द्र वर्मा, विपिन वर्मा, रंजित रविकर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

दौड़के  पब्लिक स्कूल ने किया याद 

स्थानीय  दौड़के  पब्लिक स्कूल राजपाल चौक में नारी मुक्ति आंदोलन कि प्रणेता देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर स्कुल के प्राचार्य सतीश दोडके संयोजक राजेश दोडके,  श्रीमति भारती राउत,  सीमा चौधरी, अंजु, सुरभि साहू, कल्पना चरपे व छात्र-छात्रा उपस्थित थे ।
Share News On