भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधरोपण
राजनीति
14-Jun-26
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाये 11 फलदार पौधे
छिंदवाड़ा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उपस्थित रहे। उनके साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता बरहैया, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रभारी एवं समाजसेवी सुश्री आराधना पवार, श्रीमती श्रद्धा जैन, रानी सूर्यवंशी, वंदना विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, निशा गोस्वामी, पूनम कटरे, लवीना केरकटा, नीतू सराठे सहित महिला मोर्चा की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नगर निगम छिंदवाड़ा के ब्रांड एंबेसडर दीपक जैन ने उपस्थित सभी जनों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, मनीष कुमार नेमा, यमन साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ रही है और लोग प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।