Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भुजलिया हमारी संस्कृति, परम्परा और आपसी एकता का प्रतीक: बंटी विवेक साहू

भुजलिया हमारी संस्कृति, परम्परा और आपसी एकता का प्रतीक: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
चारफाटक क्षेत्र के भुजलिया उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

श्री संतोषी माता ट्रस्ट नगर देवी सिद्धपीठ चारफाटक के माध्यम से भुजलिया उत्सव समिति के द्वारा भुजलिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री संतोषी माता दरबार चारफाटक से विशाल चल समारोह निकाला गया। इस कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। भुजलिया उत्सव सनातन धर्म का एक महान पर्व है, जो हमारी संस्कृति, परम्परा और आपसी एकता का प्रतीक है।

इस दौरान सांसद श्री साहु ने संतोषी माता मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि व वैभव की कामना की है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, भुजलिया उत्सव समिति के अध्यक्ष जित्तु बैस, अश्वनी रघुवंशी, विनोद यदुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक, चंद्रकुमार चंदू जैन, राजु नरोटे, विश्वेन्द्र बैस, प्रतीक दामोदर, आलोक साहू, नीरज भारद्वाज, पप्पु ठाकुर, श्रीमती संगीता सूर्यवशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रमुखजन उपस्थित थे।
Share News On