Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाइवे किया जाम

यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाइवे किया जाम
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
यूरिया वितरण की व्यवस्था लड़खड़ाई

छिंदवाड़ा

जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह स्वयं यूरिया वितरण पर नजर रखे हुए है इसके बावजूद वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा ही गुरूवार को अमरवाड़ा में हुआ। सुबह से टोकन लेकर खाद के इंतजार में खड़े किसानों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा और किसानों को समझाबुझा कर हाइवे का आवागमन व्यवस्थित करवाया।


प्रशासन भले ही लाख दावा कर रहा है कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है। किसान संयम बरते सभी को खाद मिलेगी लेकिन यह बात वास्तविकता को नकार रही है। गुरूवार को अमरवाड़ा में घंटो इंतजार के बाद जब किसानों को खाद नहीं दी गई और कल आने के लिए कहा गया तो किसान भड़क गए। नाराज किसान तुरंत ही सड़क पर धरने पर बैठ गए और उन्होंने आवागमन रोक दिया। कुछ किसानों को आंदोलन करते देख धीरे-धीरे अन्य किसान भी एकत्रित हो गए और वे भी चक्काजाम आंदोलन में कूद पड़े। धरने में शामिल किसान पाल ने बताया कि सुबह से लंबी लाईन में लगते हैं टोकन लेने के बाद देर रात तक इंतजार करते हैं लेकिन एक बोरी यूरिया भी नहीं मिल रहा है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे है हकीकत कुछ और ही है। आंदोलन की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और उन्होंने आंदोलनकारियांे को समझाबुझा कर राजी किया।
Share News On