जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में कक्षा-6वीं में प्रवेश प्रारंभ
शिक्षा
08-Jul-26
छिन्दवाडा

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये आगामी 28 नवंबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है । इस परीक्षा के लिये आवेदन पत्र वेबसाईट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration से ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है ।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी के प्राचार्य डॉ.सी.एस.पानकर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिये कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें नजदीकी साईबर कैफे से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । उन्होंने पालकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन करायें ।