सांख में लगा 74 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
28-Nov-26
214 की हुई स्वास्थ्य जांच, 3 मरीजों को किया रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट
100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान की श्रृंखला में छिंदवाड़ा ग्रामीण रोहनाकला भाजपा मंडल के ग्राम सांख में 74 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में स्कूलों के बच्चों का फुलों की वर्षा करते हुए जहा स्वागत किया वही सभी बच्चों से पढाई को लेकर संवाद भी किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
ग्राम सांख में शिविर के दौरान 214 ग्रामीणांे ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 133 महिलाओं व बालिकाएं और 81 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 03 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, रोहित पोफली, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोलू पटेल, राजेश पटेल, धनकुमार, धर्मेन्द्र चौधरी, कमलनाथ, गोविन्द पटेल, संदीप, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूली छात्राएं और बच्चे मौजूद रहे।