वृद्धाश्रम में मनाया भुजलिया उत्सव
छिंदवाड़ा
11-Aug-25
छिंदवाड़ा
भुजलिया उत्सव के पावन पर्व पर 11 अगस्त सोमवार को महिला मोर्चा नगर मंडल ने प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित गोधूलि वृद्धा आश्रम पहुॅचकर बुजुर्गों के साथ भुजलिया उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्हें भुजलिया भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया और खुशियां बॉटी। नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया बंन्देवार व अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वृद्ध आश्रम में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल एक नगर अध्यक्ष माया बंदेवार, मंडल दो की अध्यक्ष जया विश्वकर्मा, प्रवक्ता अनिता शुक्ला, चंद्रप्रभा पवार, ममता राय, गिरजा पांडे, हीरा मालवी, देवकी मरकाम, प्रभाव ओक्टे, मालती परते, रूकमणी खलोेटे, अनीता शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थी।
